फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
political
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी कार्यकर्ता ईमानदार होता है। ऐसे कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं हैं। इसका परिणाम सामने हैं कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कहा कि उनकी पार्टी के पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में मंदिर बनवाने का काम किया है। भाजपा शोषित, अनुसूचितों और वंचितों का सम्मान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुख्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां अलग-अलग दो बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समीक्षा की। सबसे पहले जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में संगठन पर्व पर जिला निर्वाचन कार्यशाला में समीक्षा की। जिसमें चुनाव अधिकारी शेषनारायण मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
विज्ञापन

सबसे पहले बूथ समितियों का चुनाव होगा। उसके बाद मंडल व जिला का चुनाव किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए दूसरे मंडल के प्रभारी बनाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को ही दायित्व दिया जाए जिन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुरन्नी सिंह, बाबूराम निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री/सदस्यता प्रमुख रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मंत्री अविनाश चौहान, बृजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी एमएलसी डा.अरुण पाठक, सह चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण दीक्षित, विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, आनंद पटेल, मीडिया प्रभारी किशन व्यास व अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन केके त्रिवेदी ने किया।
--------------
भाजपा में जातिवाद का महत्व नहीं : स्वतंत्रदेव
हमीरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ दूसरी बैठक हरी गेस्ट हाउस में की। जिसमें कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ईमानदार होता है, ऐसे कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं है। भाजपा में जातिवाद, क्षेत्रवाद या व्यक्तिवाद का कोई महत्व नहीं है। कहा कश्मीर में धारा 370 लगाने का विरोध डा. भीमराव आंबेडकर ने भी किया था। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी के मकान पक्के, 24 घंटे बिजली, शौचालय सहित जो मूलभूत सुविधाएं हैं देने का काम किया जाएगा।
उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों की संगठन की समीक्षा की। उपचुनाव को देखते हुए प्रत्येक पंचायत पर 11-11 कार्यकर्ताओं की नई कमेटी बनाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि संगठन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। जिसको जो दायित्व दिया गया वह पूर्ण मनोयोग से निभाएं।

सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, प्रदेश सह संयोजक प्रांशुदत्त द्विवेदी, लोकेश प्रजापति, रामनरेश तिवारी, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, राजीव शुक्ला, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, यतीश द्विवेदी, विजय पांडेय, हरीओम सेंगर, संतराम राजपूत, जगदीश व्यास, राजीव लोचन पालीवाल, कुलदीप निषाद, साधना सिंह, रामदत्त पांडेय, आशारानी कबीर, शकुंतला निषाद, जयकरन सिंह, रामदेव सिंह, सुनील पाठक, अमित भदौरिया, राजकुमार शुक्ला, रविराज बुंदेला आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री गणेश यादव ने किया और आभार जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed