फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,chunaao

प्रधान संगठन की ब्लाक अध्यक्ष बनीं आशा सिंह चंदेल

Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,chunaao
भरुआसुमेरपुर। पंचायतों का कामकाज संभालने के बाद ग्राम प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान संघ का चुनाव कराया। आम सहमति से सहुरापुर के प्रधान को ब्लाक अध्यक्ष व निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिसमें प्रधान पौथिया, जलाला, टिकरौली, बिलहडी, देवगांव, बरदहा सहजना, पलरा, सिमनौडी आदि ने सहुरापुर की ग्राम प्रधान आशा सिंह चंदेल को ब्लाक अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। टिकरौली की प्रधान संध्या पाल को उपाध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए पौथिया की वंदना सचान का नाम प्रस्तावित हुआ। जिसके लिए सभी ने सहमति व्यक्त की। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बिलहडी के प्रधान जयनरायन विश्वकर्मा, सचिव बरदहा सहजना के प्रधान विनोद कुमार निषाद, प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी देवगांव के प्रधान जितेंद्र उर्फ जीतू गुप्ता को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यालय सचिव सिमनौडी प्रधान रजनी बाल्मीकि को बनाया गया है। आम सहमति से अतरार के प्रधान अमरचंद, कलौलीजार के प्रधान अरविंद यादव, बिदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, उजनेड़ी की प्रधान हीरा देवी पाल, पलरा के रामखिलावन श्रीवास, बांकी के जीवन श्रीवास, बांक के रामपाल अनुरागी, जलाला की बिट्टो सिंह, कलौलीतीर की शांति देवी वर्मा, कुम्हऊपुर के प्रीतमलाल वर्मा, छेदीलाल निषाद, गोमती निषाद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिला कार्यकारिणी के लिए इंगोहटा की प्रधान गुड्डो देवी सिंह परिहार, टेढा के नोखेलाल, बंडा की प्रधान गीता सिंह के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को संरक्षक चुना गया। इसके बाद सभी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed