{"_id":"0d27b8410b3ea5d0d1176c7c8c0f3359","slug":"police-solved-loot-and-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के पतारा के निकट बेतवा नदी की पास स्थित मौरंग खदान बैरियर में 29 दिन पूर्व हुई हत्या और लूटपाट की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने शनिवार को तीन बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लूटी गई राइफल और दोनाली बंदूक बरामद कर ली है। इस तरह इस कांड में अब तक पुलिस ने सात बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के पतारा गांव के निकट बेतवा नदी पर मौरंग की कई खदानें संचालित है। इसमें खदान नंबर 9/3 में बीते 27 दिसंबर को सुबह सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने बैरियर में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट कर गार्डों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बैरियर से बदमाश पतारा निवासी नारायण सिंह क ी दोनाली बंदूक और दस हजार रुपये, बलवान सिंह निवासी ममना थाना जलालपुर की दोनाली बंदूक और रामप्रकाश द्विवेदी निवासी पनवाड़ी जनपद महोबा की लाइसेंसी रायफ ल के साथ खदान का रखा कैश लेकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान चली गोली से चकोठी निवासी बदमाश रणधीर सिंह (22) पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। इस घटना की रिपोर्ट खदान के मुनीम रानू मिश्रा निवासी भलावां थाना अजगैन जनपद उन्नाव ने दर्ज कराई। इसमें पतारा गांव निवासी बबलू सिंह सहित कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 व 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने शनिवार को भौली बचरौली मार्ग के बीच जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा है।
बबलू उर्फ स्वराज सिंह निवासी पतारा के कब्जे से लूटी गई राइफल व 4600 रुपये, रामप्रकाश केवट निवासी क्योटरा थाना मौदहा व हालमुकाम अकबरपुर थाना सजेती कानपुर के कब्जे से दोनाली बंदूक व 3100 रुपये तथा सिद्धा उर्फ सिद्धगोपाल विश्वकर्मा निवासी सायर थाना बिवांर के कब्जे से दोनाली बंदूक और 1800 रुपये बरामद किए है। लूटपाट की घटना में पुलिस बीते 14 जनवरी को पतारा निवासी संदीप यादव, दिनेश माली, जल्ला निवासी रामजीवन व झलोखर निवासी कल्लू उर्फ राजेश चौरसिया को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनके कब्जे एक बाइक और कुछ नकदी रुपये बरामद किए जा चुके है। लूटपाट में शामिल लुटेरों बबलू, रामप्रकाश व सिद्धगोपाल की गिरफ्तारी को लेकर एसपी की ओर से 5-5 हजार व डीआईजी की ओर से 12-12 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।