फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police presence in the catering operations office

पुलिस की मौजूदगी में पूर्ति कार्यालय का कामकाज

Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police presence in the catering operations office
पूर्ति कार्यालय में पुलिस अभिरक्षा कार्य करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह के अंदर दो बार दबंगई दिखाने के आरोपी कोटेदार पर जिला पूर्ति कार्यालय में घुसकर जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता कर जानमाल की धमकी देने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन

शनिवार से कार्यालय में दो सशस्त्र सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि जिला पूर्ति कार्यालय में बीते आठ सितंबर को सुमेरपुर विकासखंड के इंगोहटा गांव निवासी राशन विक्रेता भगवानदीन प्रजापति ने अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर जिला पूर्ति अधिकारी आरआर शुक्ला से अभद्रता कर उन्हें जानमाल की धमकी दी थी। डीएसओ ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी के बाद आरोपी कोटेदार पुन: अपने साथियों के साथ बीते गुरुवार की रात करीब आठ बजे पूर्ति कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि इसने कार्यालय में मौजूद पूर्ति निरीक्षक अमित त्रिवेदी से डीएसओ के बारे में गाली गलौज करता हुआ जानकारी मांगने लगा। निरीक्षक नेे गाली गलौज का विरोध किया तो उसने साथियों के साथ कार्यालय में रखे दस्तावेजों को फाड़ने का प्रयास किया। जब पुन: निरीक्षक ने विरोध किया तो कोटेदार ने निरीक्षक से जमकर अभद्रता करते हुए धमकाया। निरीक्षक ने शुक्रवार की रात कोतवाली में तहरीर दी। कार्यालय में कोतवाली के दो सिपाहियों की पूर्ति कार्यालय में डयूटी लगाई है। शनिवार को दिन भर कार्यालय के कर्मियों ने पुलिस की सुरक्षा में कार्य निपटाया। कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि कोटेदार व अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed