Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police investigation is based on two points, questioning is going on

Hamirpur News: दो बिंदुओं पर टिकी पुलिस की जांच, कर रही पूछताछ

Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police investigation is based on two points, questioning is going on
फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन
हमीरपुर। महिला के हत्या के मामले पुलिस की जांच दो बिंदुओं पर टिकी है। वह चोरी की नीयत से घर में घुसे लोगों या जानलेवा हमले के मामले में गवाही को लेकर हत्या का कारण मान लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे है।
विज्ञापन

ललिता की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। घर में अकेले होने पर की हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। जेवर व नकदी चोरी होने की बात सामने आने पर लोग इसे चोरी की नीयत से घुसे लोगाें को ललिता द्वारा पहचाने जाने पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही। वहीं, वर्ष 2011 में गांव में हुए जानलेवा हमले में नंदराम गवाही था। इसमें आरोपी पिता-पुत्रों को सजा भी हो चुकी है। ऐसे में लोगों का अंदेशा है कि नंदराम की हत्या करने आए लोग उसके न मिलने पर पत्नी की हत्या कर भाग गए। पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर जांंच कर रही है। पिता व भाई को सजा होने के बाद 17 तारीख को उसी परिवार का गुजरात में प्राइवेट नौकरी कर रहा दूसरा बेटा गांव आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ राजकुमार पांडे और थानाध्यक्ष मयंक चंदेल के नेतृत्व में पुलिस रात दो बजे तक गांव और आसपास दबिश देती रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जांच तेज है जल्द ही परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

----------------------
शनिवार रात 12 से दो बजे के बीच हुई हत्या
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ललिता की हत्या रस्सी से कसकर की गई। वहीं, शव के मारपीट के चार चोटों के निशान भी मिले है। इसके अलावा पोस्टमार्टम में घटना करीब 12 से 14 घंटे पूर्व होने की बात कही गई है। ऐसे में घटना शनिवार रात 12 से दो बजे की बीच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------




बच्चों के लिए जीवनभर संघर्षशील रहीं शीलारानी
- 20 बीघा खेती के बीच बच्चोें की अच्छी परवरिश की खुद उठाई जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। शीलारानी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। पति नंदराम के हिस्से में 20 बीघा जमीन है वह खेती-बाड़ी से गुजारा करते थे। वह अपने छह बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला उन्हें सक्षम बनाना चाहती थी। इसलिए यह जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर उठाई। चार वर्षों से वह ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर के पद पर तैनात थीं। वहीं, घर में भैंसें पालकर भी खर्च चलाती थीं। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी पूजा रेलवे में नौकरी करती है। छोटी बेटी दीपशिखा हाल ही में यूपी पुलिस में भर्ती होकर वाराणसी में ट्रेनिंग कर रही है। दीपशिखा की नौकरी लगने के बाद बेटा दीपेश प्रयागराज में अकेला हो गया। इस पर शीलारानी ने अपने भाई कपूर के बेटे को प्रयागराज भेज दिया। दोनों साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शीलारानी ने परिवार की जिम्मेदारी उठाते-उठाते कई कठिन हालात का सामना किया। लेकिन बच्चों को पढ़ाई से कभी समझौता नहीं करने दिया।


-----------------------



गमगीन माहौल में हुआ शव का अंतिम संस्कार

हमीरपुर। शीलारानी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया गया। इस दौरान न सिर्फ पूरा गांव, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उमड़ पड़े। रेलवे में क्लर्क बेटी पूजा हैदराबाद से घर पहुंची, जबकि पुलिस ट्रेनिंग में वाराणसी गई बेटी दीपशिखा भी पहुंची। पति नंदराम ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। तो हर किसी की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार में डिप्टी जेलर भतीजे प्रिंस राजपूत भी शामिल हुए। उन्होंने चोरी की बात से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस हत्या के मामले की जांच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। (संवाद)

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

फोटो 22 एचएएमपी 24= मृतक का भाई कपूर सिंह। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed