{"_id":"61e8596dd0db1d252f10b09a","slug":"police-caught-rs-20-lakh-in-bolero-hamirpur-news-knp6762453133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बोलेरो में पकड़े 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बोलेरो में पकड़े 20 लाख रुपये
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में वन विभाग के पास कुरारा फोरलेन पर बुधवार रात सीओ सदर विवेक यादव व कोतवाल भरत कुमार ने एक बोलेरो को रुकवा कर उसकी जांच की। वाहन में 20 लाख रुपये रखे मिले।
सीओ विवेक यादव ने बताया कि वन विभाग के निकट वाहनों की जांच कराई जा रही थी। इसी बीच कुरारा की ओर से आ रही एक बोलेरो को रोका। उसमें सवार राजकमल यादव (निवासी पूरे गुसाईं अमेठी) व संदीप सिंह तोमर (निवासी गनेशपुरा जनपद मुरैना मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह रिरुआ बसरिया खदान से मौरंग बिक्री की रकम लेकर आ रहे हैं।
होसंगाबाद (मध्य प्रदेश) के रसमीत सिंह के नाम मौरंग खंड 24-4 है। सीओ के बुलाने पर विधानसभा चुनाव में लगी उड़नदस्ता टीम ने बरामद रकम की जांच शुरू कर दी है। उधर, मौरंग खंड मालिक को भी बुलाया गया है। फिलहाल जांच पड़ताल में पुलिस और उड़नदस्ता टीम जुटी है।