{"_id":"610020a9c2714b16f6092d3c","slug":"police-caught-hi-tech-gambling-racket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा हाईटेक जुआ रैकेट: नोटों की गड्डी में डिवाइस लगाकर जुआरियों को लगाया जा रहा था चूना, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा हाईटेक जुआ रैकेट: नोटों की गड्डी में डिवाइस लगाकर जुआरियों को लगाया जा रहा था चूना, छह गिरफ्तार
Tue, 27 Jul 2021 08:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 08:39 PM IST
सार
मौके से पुलिस ने फड़ से 21,070 रुपये, तलाशी में 2120 रुपये के साथ 500 रुपये के नोटों को काटकर उसके बीच में एक मोबाइल की बैटरी वाली डिवाइस लगी मिली। इस डिवाइस में मोबाइल कैमरा भी नोटों बीच लगा हुआ बरामद किया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी, पीछे खड़े छह आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में जुएं की फड़ में जीतने के लिए हाईटेक तरीका अपनाने का जिले में पहला मामला सामने आया है। नोटों की गड्डी में डिवाइस लगाकर ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से संपर्क कर जुआ जीतने का खेल चल रहा था।
इस रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया शहर के विवेक नगर मोहल्ला निवासी गोपाल उर्फ जुगुल किशोर के घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाली के दरोगा नीरज पाठक के निर्देशन में एक टीम भेजी गई।
यहां पुलिस ने गोपाल उर्फ जुगुल किशोर निवासी भैंसापाली, शीबू उर्फ सानू निवासी सूफीगंज, प्रदीप उर्फ कुलदीप निवासी नौबस्ता, अर्पित उर्फ कपिल पालीवाल निवासी कुरारा, विकास माली निवासी खालेपुरा व रोहित गुप्ता निवासी बस स्टैंड कुरारा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने फड़ से 21,070 रुपये, तलाशी में 2120 रुपये के साथ 500 रुपये के नोटों को काटकर उसके बीच में एक मोबाइल की बैटरी वाली डिवाइस लगी मिली। इस डिवाइस में मोबाइल कैमरा भी नोटों बीच लगा हुआ बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया शहर के विवेक नगर मोहल्ला निवासी गोपाल उर्फ जुगुल किशोर के घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाली के दरोगा नीरज पाठक के निर्देशन में एक टीम भेजी गई।
विज्ञापन
यहां पुलिस ने गोपाल उर्फ जुगुल किशोर निवासी भैंसापाली, शीबू उर्फ सानू निवासी सूफीगंज, प्रदीप उर्फ कुलदीप निवासी नौबस्ता, अर्पित उर्फ कपिल पालीवाल निवासी कुरारा, विकास माली निवासी खालेपुरा व रोहित गुप्ता निवासी बस स्टैंड कुरारा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने फड़ से 21,070 रुपये, तलाशी में 2120 रुपये के साथ 500 रुपये के नोटों को काटकर उसके बीच में एक मोबाइल की बैटरी वाली डिवाइस लगी मिली। इस डिवाइस में मोबाइल कैमरा भी नोटों बीच लगा हुआ बरामद किया गया।
एसपी ने बताया डिवाइस के संबंध में जब आरोपी रोहित से कड़ाई से पूछताछ की गई, तब उसने ब्लू टूथ डिवाइस दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया नोटों के बीच लगे कैमरे व बैटरी के बीच से यह डिवाइस उसके मोबाइल से कनेक्ट है।
बताया फड़ में जो पत्ते फेंके जाते हैं, उसके संबंध में इस डिवाइस के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर लेता है और बेईमानी से जीत लेता है। विस्तार से पूछताछ में बताया वह नोटों के बीच लगे कैमरे को इस प्रकार रख देता है कि ताश के पत्ते कैमरे में कवर हो जाते हैं।
इसके बाद वह ब्लू टूथ के जरिए साथियों को पत्तों की जानकारी देता है और इसी आधार पर वे बाजी लगाते हैं। एसपी ने बताया इस प्रकार की डिवाइस के उपयोग की जानकारी पहली बार पुलिस के संज्ञान में आई है। कहा पकड़े गए आरोपियों के झांसी व अन्य जिलों में भी इस प्रकार के जुआ के फड़ चलवाने की सूचना मिली है।
मामले की और गहराई से छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कोतवाल मनोज शुक्ला के निर्देशन में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया।