{"_id":"61043ab88ebc3ec0c436791d","slug":"police-arrested-four-people-of-bike-thief-gang-hamirpur-news-knp6432207178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
मौदहा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर युवक।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा कर पांच बाइकें बरामद की हैं। साथ ही चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो भागने में सफल रहे।
पिछले माह कस्बे से छह से अधिक बाइक चोरी के मामले आए थे।
17 जुलाई को कस्बे के मंडी गेट के सामने से चोरी हुई बाइक को पीड़ितों ने स्वयं बरामद कर दो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था। उन्हीं के सुराग देने पर पुलिस बाइक चोरों के गिरोह पर नजर रखे थी। शुक्रवार को पुलिस ने फत्तेपुर निवासी सहाबउद्दीन और लक्ष्मण तथा सिचौलीपुरवा निवासी इमरान और बाबू को गिरफ्तार कर पांच अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।
कोतवाल ऋषिदेव ने बताया कि बताया कि पकड़े गए बदमाश चोरी कर बाइकों को सस्ते दामों पर बेचते थे। उन्होंने बताया कि फत्तेपुर निवासी इमरान और उसका साला बाबू फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।