{"_id":"9608fa96e8229e1a1e37391e7caf78c8","slug":"person-died-due-to-doctor-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की लापरवाही से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की लापरवाही से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर रूप से बीमार मराठीपुरा निवासी एक अधेड़ ने सीएचसी में इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने भी मामले की पड़ताल के बाद इलाज में लापरवाही की बात स्वीकार कर डीएम को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन
मराठीपुरा मोहल्ला निवासी अधेड़ कल्लू जूता चप्पल जोड़कर परिवार चलाता था। वह गंभीर रूप से बीमार था। उसके अचेत होने पर उसकी पत्नी धनवंती मंगलवार सुबह 6 बजे उसे लेकर सीएचसी गई। वह डॉक्टरों की तलाश में अस्पताल के चक्कर लगाती रही। फार्मासिस्ट ने उसे फीस बताकर खून की जांच कराने को कहा। मौके पर किसी डॉक्टर के न पहुंचने पर थोड़ी देर बाद अचेत कल्लू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
धनवंती और उसका पुत्र राहुल(10) बिलखते रहे लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। सूचना पर पहुंची पत्रकाराें की टीम के कहने पर आपात ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक रूद्रसेन कल्लू के पास पहुंचे। लेकिन अब वे करते भी तो क्या। मृतक की पत्नी ने एसडीएम को चिकित्सकों की लापरवाही से अवगत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने मरीजों को देख रहे चिकित्सक रजत रंजिन से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अधीक्षक सहित दो चिकित्सक छुट्टी पर हैं। वह अकेले मरीजों को देख रहे है। डॉ. रूद्रसेन से भी एसडीएम ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह सूचना पर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी। एसडीएम ने कहा कि वह मामले की लिखित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। इस अमानवीयता और लापरवाही के प्रति उन्हें भी खेद है। लोगों ने सहयोग कर धनवंती को पति के अंतिम संस्कार के लिए मदद दी।