फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Paul Society for 27 rounds with couples

पाल समाज के 27 जोड़ों ने लिए एक साथ फेरे

Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paul Society for 27 rounds with couples
आशीर्वाद देती पूर्व विधायक डा. अम्बेश कुमारी व सत्यपाल यादव आदि। - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। उरई बस स्टैंड स्थित कांच मंदिर में हुए पाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 27 जोड़ों ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना। कमेटी की ओर से वर-वधुओं को उपहार भेंट किए गए। रविवार को आयोजित पाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि व सपा की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. अम्बेश कुमारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव, जिला सचिव बृजभूषण सोनी ने वर-वधुुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


विवाह सम्मेलन में वर माला कुल्हैंडा गांव की ममता ने बिहुंनी गांव के रवींद्र, बागीपुरा की प्रियंका ने लाडपुर के हरप्रसाद, मवई की उमा ने महाराजपुरा के देवरदीन, बिलगांव की रजनी ने कुछेछा के जागेश्वर, बिलगांव की रागनी ने बड़ेरा के देवेंद्र, बिलगांव की रोशनी देवी ने दांदौ के चंद्रपाल, बिहगांव की अभिलाषा ने पड़रा के दीनदयाल, चंडौत की विनीता ने गढ़ा के हेमेंत, कैथी की विनीता ने छिरावली के सुदामा, गौरहारी की अनीता ने चंडौत के राजकुमार, मुरानी की हरकुंवर ने भरवारा के भागीरथ, चंदवारी की कुमारी देवी ने मुरानी के रामकिशन, भरवारा की मन्नू देवी ने चंदवारीडांडा के देशराज, कैमाहो टपरियां की मीना ने ककरबई के लालाराम, स्वांसा माफ की मीरा ने ककरबई के अरविंद, ममना की मिथलेश ने मोहाना के भरत कुमार, सोहजना की गीता ने चिल्ली के देवेंद्र, चंडौत की रेखा ने जराखर के मिथुन, गोहांड की रचना ने सरसैड़ामाफ के अवधेश कुमार, मिहुंना की विशेखा ने कथरी के सुनील कुमार, मिहुंना की प्रीति ने कुरूई के जीतू, कस्बाखेड़ा की ज्योति ने छिबौली के सुशील सहित 27 जोड़ों ने एक-दूजे को वरमाला डाल अपना जीवन साथी चुना।  गायत्री परिवार के भगवानदीन पाल, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा और अर्जुन सिंह राजपूत ने विवाह संस्कार संपन्न कराए। इस मौके पर समिति के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed