फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   patyora pump canal fati

चलते ही फटी पत्योरा पंप कैनाल सैकड़ों क्यूसेक पानी बर्बाद

Fri, 18 Nov 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
patyora pump canal fati
हमीरपुर। जिले की सबसे अधिक क्षमता की पत्योरा पंप कैनाल चालू होते ही फट गई। जिससे सैकड़ों क्यूसेक पानी किसानों के खेतों में भर गया है।
विज्ञापन

जनपद की 60 क्यूसेक क्षमता की पत्योरा पंप कैनाल 25 किमी क्षेत्रफल में पानी की आपूर्ति करती है। जिससे पत्योरा, जलाला, गहतौली, भंभौरा व सुरौली मौजे के किसान लाभान्वित होते हैं।

पत्योरा निवासी किसान अरिमर्दन सिंह, अनंता सिंह व महेंद्र सिंह ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि संबंधित ठेकेदार ने मुख्य साइफन के नीचे से होल करके उसमें 12 इंची पाइप डाला था। बताया कि काली मिट्टी का क्षेत्र होने के कारण पंप कैनाल चलते ही देर शाम उसी जगह से पंप कैनाल फट गई। जिससे सैकड़ों क्यूसेक पानी उनके खेतों में भर गया है।
विज्ञापन

जेई को भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया कि उस जगह पर आरसीसी बिछवाई जाएगी। जिससे दोबारा ऐसी समस्या न हो।
एसके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता, लघु डाल नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed