{"_id":"631f723ec338c4331a24097e","slug":"passengers-stranded-at-hamirpur-bus-stand-due-to-shortage-of-bus-for-rath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राठ के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने लगाया जाम, शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक नहीं आई कोई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राठ के लिए बस न मिलने पर यात्रियों ने लगाया जाम, शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक नहीं आई कोई गाड़ी
Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
सार
एक यात्री ने बताया कि यहां बस की समस्या बनी ही रहती है। बस अड्डा अव्यस्थाओं से जूझ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। एआरएम अकील अहमद ने बताया कि राठ की एक बस खराब हो गई थी, जिसके चलते समस्या हुई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हमीरपुर में चार घंटों तक राठ की बस नहीं मिलने पर हंगामा करते यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसअड्डे से चार घंटे तक राठ के लिए बस न मिलने पर रात नौ बजे यात्रियों के सब्र टूट गया और उन्होंने बस रोककर कर सड़क जाम कर दी। इससे करीब दो किमी तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लाइन लग गई। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाया, जिसके बाद वे सड़क से हटे। इसके 15 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
एक यात्री ने बताया कि यहां बस की समस्या बनी ही रहती है। बस अड्डा अव्यस्थाओं से जूझ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
आरती उपाध्याय, खुशनुमा बानो, अफजाल समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि वह 5 बजे से राठ के गाड़ी नहीं मिली है, जिससे मजबूर होकर जाम लगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
एआरएम अकील अहमद ने बताया कि राठ की एक बस खराब हो गई थी, जिसके चलते समस्या हुई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से भेजा जा रहा है।