फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Parents murdered with shovel and stone, accused arrested

माता पिता को मारकर आरोपी पुत्र ने किया रिश्तों का कत्ल

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Parents murdered with shovel and stone, accused arrested
बिवांर (हमीरपुर)। क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में एक युवक ने रविवार देर रात माता-पिता की सोते वक्त कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। उसके बाद पत्थर से दोनों का सिर व चेहरा कुचल दिया। सोमवार की सुबह हत्यारोपी ने घर का दरवाजा बाहर से बंद किया। उसके बाद बकरे के कान काट डाले, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अफसर को जांच में पता चला कि शादी न होने से हत्यारोपी तनाव में रहता है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोदीपुर निवादा गांव में गजराज उर्फ लल्लू सिंह (67) पत्नी माया देवी उर्फ बंगालिन (62) व छोटे बेटे श्याम सिंह उर्फ श्यामू साथ रहते थे। उनका बड़ा बेटा रामू सिंह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गजराज के छोटे भाई भोला सिंह ने बताया कि बेरोजगार होने की वजह से श्याम सिंह की शादी नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान था। वह माता-पिता पर शादी कराने का दबाव बनाता था, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। गजराज व मायादेवी चाहते थे कि श्याम सिंह कोई कामकाज करे, तभी उसकी शादी की जाए। इसी बात पर श्याम सिंह माता-पिता से खुन्नस मानता था। रविवार को उसने मौका पाकर पिता गजराज व मां माया देवी पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इसके बाद दोनों के सिर व चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। सोमवार की सुबह हत्यारोपी श्याम सिंह ने घर का दरवाजा बाहर से बंद किया। फिर घर में बंधे एक बकरे के कान काट डाले, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना की सूचना पर एसपी कमलेश दीक्षित समेत कई अफसरों मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्यारोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या की सही वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बोला, माता-पिता को किसी ने मार डाला
मोहल्ले वालों ने बताया कि सोमवार की सुबह श्याम सिंह घर से बाहर निकला। बोला, किसी ने उसके माता-पिता की हत्या कर दी है। जब वह घर से निकला था, उसके लोअर व पैरों में खून लगा था। इस बारे में पूछे जाने पर श्यामू वहां से भाग गया था। मोहल्ले वालों की मानें तो हत्यारोपी का परिजनों व मोहल्ले वालों के प्रति बर्ताव ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारोपी श्याम सिंह शादी के लिए माता पिता पर दबाव बना रहा था। माता-पिता हत्यारोपी के बेरोजगार होने की वजह से उसकी शादी नहीं कर रहे थे। इससे वह तनाव में था। संभव है कि इसी वजह से श्याम सिंह ने माता-पिता की हत्या की हो। हत्यारोपी की मानसिक स्थित भी ठीक नहीं बताई जा रही है। मृतक गजराज के छोटे भाई भोला सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
-------------------------------------
एक महिला पर रखता था बुरी नजर
मोहल्ले वालों के मुताबिक हत्यारोपी श्याम सिंह परिवार के एक करीबी की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। इसके चलते महिला एक माह पहले अपने मायके चली गई थी। बताया कि आरोपी महिला को अक्सर परेशान भी करता था। इससे आए दिन घर में झगड़े विवाद होता था।
-------------------------------------
गजराज के पास है दो बीघा जमीन
गजराज के पास दो बीघा जमीन है। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। उसे वृद्धावस्था पेंशन मिलती थीं। गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी बना था। इससे उसका गुजारा होता था। मोहल्ले के लोग भी उसकी मदद करते रहते थे। बड़ा बेटा भी दिल्ली से खर्च के लिए रुपये भेजता था। पड़ोसियों के मुताबिक गजराज छोटे बेटे श्याम को बहुत चाहता था। जब कभी आरोपी पिता से शादी करवाने के लिए कहता तो वह यही कहता कि पहले कुछ करने लगो, तभी कोई अपनी बेटी देगा।

-------------------------------------
नशे का आदी है हत्यारोपी
गांव के लोगों के मुताबिक हत्यारोपी श्यामू सभी तरह का नशा करता है। गांजा व मुनक्का का अधिक सेवन करता था। इससे वह कुछ विक्षिप्त सा हो गया। एक बार तो उसे कुछ दिनों तक जंजीर से बांध कर रखा गया था। कई बार वह छेड़छाड़ के मामले में भी फंस चुका है। लोगों ने बताया कि दो-दिन पहले गजराज किसी वैद्य से आरोपी बेटे के लिए दवा लेकर आया था। थाने में बैठा आरोपी बड़बड़ा रहा था कि अगर वह नहीं मरता, तो उसे मार देते।

घटना में प्रयुक्त फावड़ा की जांच करती फॉरेसिंक टीम।

घटना में प्रयुक्त फावड़ा की जांच करती फॉरेसिंक टीम।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed