फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   overcharging of cold drinks. fine

कोल्डड्रिंक्स की ओवरचार्जिंग पर तीन के चालान

Wed, 30 Sep 2015 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
overcharging of cold drinks. fine
श्ाहर में कोल्डड्रिंक्स पर ओवरचार्जिंग कर रहे तीन दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
किए गए हैं। मापतोल विभाग ने निरीक्षण के दौरान तीन दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलते हुए पाया।

जिस पर विभाग ने इनके चालान किए हैं। ओवरचार्जिंग पर 3 से लेकर 10 हजार तक का जुर्माना किया जा सकता है। विभाग ने अभी तक जुर्माने की राशि तय नहीं की है। मापतोल विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में  हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही विभाग ने एक हार्डवेयर की दुकान का भी चालान किया है। दुकानदार हार्डवेयर सामग्री बिना एमआरपी दर्शाए बेच रहा था।

मापतोल विभाग की मानें तो लोगों की दिन-प्रतिदिन ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदार लोगों से कोल्डड्रिंक्स के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे थे। जब इस बारे में उपभोक्ता दुकानदार से बात करते तो उन्हें कोल्डड्रिंक्स को फ्रिज में रखने की फीस बताई जाती थी। उपभोक्ताओं से दुकानदार 32 रुपये की  बोतल के 35 रुपये वसूल रहे थे।

शहर के चार दुकानदारों के चालान किए गए हैं। तीन कोल्डड्रिंक्स की ओवरचार्जिंग व एक चालान एमआरपी न दर्शाए जाने पर किया गया है। ओवरचार्जिंग पर 3 से 10 हजार तक का जुर्माना किया जा सकता है।
-रमेश चंद, कार्यकारी मापतोल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed