फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Outrage over removal of ex-serviceman, memorandum given

Hamirpur News: पूर्व सैनिक को हटाने पर आक्रोश, दिया ज्ञापन

Thu, 12 Dec 2024 11:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Outrage over removal of ex-serviceman, memorandum given
राठ (हमीरपुर)। पूर्व सैनिक को बिजली विभाग के ऑपरेटर पद से हटाने की संस्तुति पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के माध्यम से विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के माध्यम से पूर्व फौजी महेश प्रसाद पावर हाउस में ऑपरेटर था। 10 नवंबर को पड़ोसी गोपाल सिंह की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसका निस्तारण कराने महेश यादव उपखंड अधिकारी के पास गए थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 30 हजार की मांग पूरी न होने पर एसडीओ ने महेश यादव को कार्यालय से जाने के लिए कह दिया। अधिशासी अभियंता से शिकायत कर दी और महेश यादव को हटाने की संस्तुति कर सैनिक कल्याण निगम झांसी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने मामले में जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ शिवेंद्र कुमार ने सारे आरोप निराधार बताए। कहा कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज हो गया था। लेनदेन की कोई बात नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed