{"_id":"5dc705cd8ebc3e5b3b72a518","slug":"other-hamirpur-news-knp524852926","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से चल रहा भाकियू का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से चल रहा भाकियू का धरना खत्म
विज्ञापन
राठ। किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन चौथे दिन शनिवार को खत्म हो गया। अधिकारियों के आश्वासन व अयोध्या मामले में प्रशासन के सहयोग के लिए धरना खत्म किया गया है।
यूनियन के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी ने बताया कि विद्युत कटौती व अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर बीते 6 नवंबर से तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे। शुक्रवार शाम एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ शुभसूचित व अधिशासी अभियंता विद्युत धरना स्थल पहुंचे। किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया।
बताया कि अधिकारियों के आश्वासन व अयोध्या मामले में प्रशासन के सहयोग के उद्देश्य से धरना खत्म किया। तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश बाबू, जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद, रामसनेही राजपूत एड, प्रभुदयाल, दिनेश कुमार, जगदीश मिश्रा, मोतीलाल, देवीप्रसाद आदि मौजूद रहे।