फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
मौदहा (हमीरपुर)। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों में एक चिकित्सक भी शामिल है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर पढ़ोरी गांव निवासी बिना हेलमेट लगाए रघुवीर (35) व उसका भाई बलराम (32) बाइक से बेटी को लिवाने उसकी ससुराल मिहुना गांव गए थे। बेटी को लेकर वापस आते समय सिसोलर व टोला गांव के बीच अन्ना मवेशियों को बचाते समय एक मवेशी से टकराकर तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां घायल रघुवीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका भाई बलराम गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि पुत्री गुड्डी के भी चोटें आई हैं। मृतक गांव में खेती किसानी करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

उधर थाना मुस्करा के बिहूनीखुर्द निवासी बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार विपिन (26) पुत्र परशुराम सोमवार को गांव आते खरेला-बसौठ के बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। तीसरी घटना रीवन व गहबरा चौकी के निकट की है। महोबा के कबरई निवासी रमेश (40) पुत्र बिंदा क्रेशर में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे वह अपनी ससुराल मौदहा थानाक्षेत्र के रीवन गांव में बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज गति से निकले एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है। इसी तरह कस्बा निवासी डा. रामायण गुप्ता (65) दिवाली पर्व की शाम अपने नव निर्मित भवन में दीये रखने जा रहे थे। तभी तेज गति ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। घायल हो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे में युवक की गई जान
राठ। सोमवार शाम राठ पनवाड़ी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बिना हेलमेट लगाए बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था।
जरिया थाने के अमूद गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि गांव निवासी रवींद्र (25) पुत्र रतन सिंह सोमवार शाम बाइक से पनवाड़ी जा रहा था। पनवाड़ी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक चला रहा रवींद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक अविवाहित था वह गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई जयहिंद व सुरेंद्र पनवाड़ी में रहकर सैलून की दुकान किए हैं। पिता की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अमूंद में उसकी वृद्ध मां रामदेवी अकेली रहती है। सोमवार को वह बाइक लेकर मां से मिलने गांव अमूंद गया। लौटते वक्त रास्ते मे हादसे का शिकार हो गया। डॉ. आलोक ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। बताया कि हेलमेट न पहनने के कारण सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
बाइक की टक्कर से बालक घायल
कुरारा। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में घर के सामने खड़ा बालक बाइक की टक्कर घायल हो गया। घायल की मां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। झलोखर गांव निवासी आरती सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उसका पुत्र प्रियांशु (7) दरवाजे के सामने खड़ा था। तभी गांव निवासी भूरा कुरारा की ओर से तेज गति से लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और प्रियांशु को टक्कर मार दी।

वाहन की टक्कर से किसान की मौत
हमीरपुर। मुख्यालय अपने माता-पिता से मिलने आ रहे साइकिल सवार किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा स्थित जयपुरिया स्कूल के पास हाईवे किनारे निवास कर रहे मनीष (35) पुत्र महावीर प्रसाद वर्मा मंगलवार की शाम साइकिल से मुख्यालय आ रहा था। तभी स्कूल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता महावीर ने बताया कि बेटा खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी अंजू कलौलीतीर गांव में एएनएम है। कहा कि वह कुछेछा स्थित दूसरे मकान में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार को मुख्यालय मां से मिलने आ रहा था। उसकी दो पुत्रियां मेघा व गीत है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed