{"_id":"5db883128ebc3e939f408e6f","slug":"other-hamirpur-news-knp522532662","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गया बालक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गया बालक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में सोमवार को परिजनों के साथ तालाब में नहाने गए सात वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
पढ़ोरी निवासी अब्बास का सात वर्षीय पुत्र हनीफ सोमवार को गांव स्थित एक तालाब में परिजनों व अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। जहां नहाते समय वह पानी में डूब गया। लेकिन किसी ने उसे पानी में डूबते नहीं देखा। नहाने के बाद जब परिजनों ने देखा तो हनीफ गायब मिला। इस पर वह सभी लोग समझे कि नहाने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ घर चला गया होगा। यह सोचकर वह भी घर चले गए।
लेकिन बाद में जानकारी हुई कि हनीफ अभी तक घर नहीं पहुंचा है। इस पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को सुबह जब लोग तालाब की तरफ गए, तो पानी में बालक का शव उतराता मिला।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्र के भमई गांव निवासी सत्यम (3) पुत्र महेंद्र सोमवार की दोपहर बच्चों के साथ गांव के तालाब पर पहुंच गया। जहां अनजाने में वह तालाब के गहरे पानी में समा गया। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों नेे तालाब में कूद आननफानन में उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।