फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

फर्नीचर मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 29 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
other
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के बसंत नगर मोहल्ले में सोमवार रात एक फर्नीचर मिस्त्री ने गृहकलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बसंत नगर निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा ( 27) पुत्र राजबहादुर ने दिवाली पर्व हंसी खुशी मनाया था, लेकिन सोमवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 2:30 बजे जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसे फंदे से उतारकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पत्नी सरोज व माता-पिता का रो रोकर बुराहाल है। वहीं ढाई वर्षीय पुत्री आशी इस घटना से अनजान है। सुनील के भाई मनीष ने बताया कि बड़ा भाई फर्नीचर का काम करता था। रात में उसने किस समय फांसी लगा ली पता ही नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed