फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Organic farming, farmers make more profit

जैविक खेती कर अधिक लाभ कमाएं किसान

Sat, 13 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Organic farming, farmers make more profit
जैविक गोष्ठी को संबोधित करते कृषि अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

छानी गांव स्थित एक  गेस्ट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों ने जैविक खेती के लिए चयनित किसानों को प्रशिक्षित किया। गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी ने कहा कि किसान जैविक खेती कर अधिक लाभ कमाने के साथ स्वस्थ रह सकते हैं।

विज्ञापन


कृषि गोष्ठी में खड़ेहीजार, कल्ला, बंडा, कुआंखेड़ा, बिदोखर मेंदनी व छानी के किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जैविक खेती से जहां लाभ अधिक होगा वहीं रासायनिक खादों से होने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सकेगा। गोष्ठी में मौजूद जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसनेही साहू ने खेती संबंधी कार्य योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन


वर्मी कंपोस्ट विशेषज्ञ रामसागर ने जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रधान बाबू सिंह यादव ने किसानों से आग्रह किया कि जिस मंशा से जिले को जैविक खेती के लिए चुना गया है। उसे पूरा करते हुए जनपद का नाम रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे केके व्यास ने कहा कि बुंदेलखंड में पहले से ही किसान जैविक खेती करते रहे हैं। सभी किसान जैविक खेती अपनाकर रासायनिक खादों से होने वाले दुष्परिणामों से बचें। इस दौरान सहायक कृषि निरीक्षक मृत्युंजय यादव ने किसानों का आभार जताया। गोष्ठी में जयसिंह यादव, अजीत कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed