{"_id":"578297164f1c1b976b7f9c74","slug":"only-bjp-mjgwan-the-siege-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मझगवां थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मझगवां थाने का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मझगवां थाने में विरोध प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
राठ। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुलिस उत्पीड़न एवं प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ग्रामीण मंडल ने मझगवां थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के विरोध में जमकर बयानबाजी की । भाजपा के अभियान में रविवार को मझगवां थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेता जयपाल श्रीवास ने कहा कि थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। रिपोर्ट लिखाने के लिए सुविधा शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन
कहा कि सपा सरकार मेें गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। संयोजक रिटायर्ड आईएएस प्रभूदयाल श्रीवास ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड में सपा के नेता अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। सपा सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी फैली हुई है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इसके पहले भाजपाइयों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा नेत्री माधुरी श्रीवास, मनीषा अनुरागी, रामजीवन सिंह नौरंगा आदि ने विचार रखे। इस दौरान पंकज शर्र्मा, देवीसिंह तोमर, राजीव आर्य, सत्यप्रकाश कुर्रा, देवेंद्र नायक, अमर सिंह बाबा, भागवत गुगरवारा, सत्यभान राजपूत कोठा, खूबचंद्र मुंशी, उदयवीर सिंह परिहार आदि लोग रहे। अध्यक्षता रामजीवन सिंह ने की। मंडल अध्यक्ष राठ ग्रामीण रामसेवक राजपूत से आभार जताया।
विज्ञापन