{"_id":"5713d5494f1c1bc53210fc34","slug":"one-person-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुरारा में डिवाइडर से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से खाना बनाकर लौट रहे कस्बा निवासी हलवाई की कार फोरलेन पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार चालक हलवाई को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन
कस्बा निवासी तीन हलवाई तीन दिन पूर्व बांदा में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। रविवार को वे कार से लौट रहे थे। हलवाई कन्हैया गुप्ता अपनी कार खुद चला रहा था। जैसे ही वह कस्बे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी उसे झपकी आ गई। कार क्रासिंग पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हलवाई सुशील ओमर (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि कार सवार कन्हैया गुप्ता और रामू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में रखा सिलेंडर और अन्य सामान सड़क पर फैल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस व कस्बावासियाें के सहयोग से घायलाें को सदर अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दुर्गा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन