फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   On the tenth day, the sprouts came out, the devotees got their teeth pierced.

Hamirpur News: दसवीं के दिन निकले जवारे, भक्तों ने छिदवाई सांग

Sun, 29 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
On the tenth day, the sprouts came out, the devotees got their teeth pierced.
फोटो28एचएएमपी- 26सिर पर जवारा लेकर निकलती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
गहरौली (हमीरपुर)। दसवीं के दिन कस्बे में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ जवारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में देवी भक्त सांग छिदवा कर चल रहे थे, तो वहीं महिलाएं अपने सिर में जवारा लेकर देवी गीत गाते हुए चल रहीं थी।। दर्जनों घोड़े और बैंड बाजों के बीच भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


शनिवार को परंपरा के अनुसार चैत्र नवरात्रि की दसवीं के दिन गांव में जवारा जुलूस निकाले जाने की परंपरा है, उसी परंपरा के अनुसार गांव के ड़ढा मुहाल, नवादा क्वाट मुहाल में अलग-अलग वर्गों की टीम द्वारा जवारे रखे जाते हैं। सभी लोग दोपहर बाद से जवारा लेकर गांव की विभिन्न रास्तों से होकर क्वाट मुहाल के साधन सहकारी समिति मैदान में एकत्र हुए। जुलूस के दौरान महिलाएं सर में जवारे रखकर देवी भक्त गाते हुए चल रही थीं, तो वहीं पुरुष देवी भक्त अपने गालों में भारी बजनी सांग छिदवा कर भी चल रहे थे। देवी मां के जयकारों गुंजयमान होते रहे। सांग देखने के लिए लोग छतों पर बैठे रहे। नृत्य कर रहे घोड़ा टीम में पहला पुरस्कार पाने की होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed