{"_id":"62aa25f0023b3a3bf96cd01a","slug":"old-man-s-body-found-landing-in-betwa-hamirpur-news-knp702557397","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे बाद मिला नदी में वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे बाद मिला नदी में वृद्ध का शव
विज्ञापन
हमीरपुर। बेतवा नदी में मंगलवार की शाम छलांग लगाने वाले वृद्ध का शव 15 घंटे बाद उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर निवासी सइयादीन (55) ने मंगलवार शाम करीब चार बजे घरेलू कलह के चलते बेतवा नदी के पुल से छलांग लगाई थी। पुलिस ने वृद्ध की तलाश में देर रात तक कड़ी मशक्कत की थी, लेकिन शव नहीं मिला था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वृद्ध का शव नदी में उतराता मिला है।
पुत्र सुरेश ने बताया कि पिता सुबह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया उसे जानकारी नहीं है। वहीं पत्नी कमलिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कुछेछा चौकी प्रभारी गौरव चौबे ने बताया कि 15 घंटे बाद सुबह सात बजे वृद्ध का शव नदी में उतराता मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।