{"_id":"67b234ebc9c03d68580335b4","slug":"old-man-riding-e-rickshaw-dies-in-collision-with-truck-seven-injured-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-121088-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत, सात घायल
Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिवांर। शादी समारोह से लौटते समय ई-रिक्शा में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। महिला समेत सात लोग घायल हो गए
थानाक्षेत्र के निवादा गांव निवासी राजबहादुर ने बताया कि छानी में एक वैवाहिक कार्यक्रम से वह सभी लौट रहे थे। बजेहटा मार्ग के पास राठ की ओर से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। पिता रामेश्वर कुशवाहा (70), संगीता पत्नी जयकरन, भाभी जावित्री, राधा, वीरू, सत्यम समेत चालक कृष्ण कुमार गंभीर घायल हो गए। पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। ट्रक की जानकारी की जा रही है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।