{"_id":"619939cbee395055e61f72bc","slug":"now-salt-pulses-and-oil-to-2-40-lakh-families-hamirpur-news-knp665142284","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.40 लाख परिवारों को राशन के साथ मिलेगा नमक, दाल व तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.40 लाख परिवारों को राशन के साथ मिलेगा नमक, दाल व तेल
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अतिरिक्त गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण कराया जाना है। जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के 2 लाख 40 हजार 724 राशन
कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ नमक, दाल और खाद्य तेल का वितरण भी किया जाएगा। दिसंबर से शुरू होने वाला ये खाद्य वितरण निशुल्क होगा। जिलाधिकारी चंद्र भूषण ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक अब दिसंबर से होने वाले वितरण में होली तक गेहूं और चावल के साथ ही प्रत्येक कार्ड पर एक किलो नमक, एक किलो दाल या साबुत चना और एक लीटर खाद्य तेल (सरसों का तेल या रिफाइंड)
विज्ञापन
निशुल्क वितरित किया जाएगा। ये योजना पात्र गृहस्थी व अंत्योदय दोनों प्रकार के राशनकार्ड धारकों पर लागू रहेगी। इससे जिले के 240724 राशन कार्ड धारक लाभांवित होंगे। फिलहाल यह योजना दिसंबर 21 से मार्च 2022 तक चार माह के लिए लागू की गई है।
एक नजर कुल राशन कार्ड धारकों पर
अंत्योदय राशन कार्ड धारक - 36022
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक - 204702
कुल राशन कार्ड - 240724
कुल यूनिट - 939757
अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 रुपये किलो प्रति कार्ड की दर से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल, वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच रुपये किलो की दर से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता है। अब इसके लिए उन्हें कोई धनराशि नहीं चुकानी होगी।
दिसंबर में राशन के साथ नमक, दाल और तेल का वितरण किया जाएगा। आगामी चार माह का पूरा वितरण निशुल्क किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रामजतन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी