फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notice issued to stop the supply of substandard medicines

Hamirpur News: अधोमानक दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए नोटिस जारी

Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to stop the supply of substandard medicines
हमीरपुर। जांच में अधोमानक पाई गई दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पांच राज्यों की दवा निर्माता कंपनी के साथ ही आपूर्तिकर्ताओं से दवा वापस कराने को कहा है। बीते दिनों औषधि निरीक्षक की ओर से लिए गए दवाओं के नमूनों में चार दवाएं अधोमानक व एक नकली पाई गई थी। मामले में दो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था। शेष पर कार्रवाई जारी है। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश. हरियाणा, जम्मू और यूपी के विभिन्न शहरों के संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष नवंबर माह में औषधि निरीक्षक की ओर से छापेमारी कर दवाओं के सैंपल में लिए गए। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल होने पर औषधि अधिनियम के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद डाला गया है। वहीं दवाओं की वापसी व आपूर्ति रोकने के लिए विभाग की ओर से संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए गए है। निर्माता कंपनी समेत आपूर्तिकर्ताओं से इन्हें वापस लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अधोमानक मिले टॉपेक्स सीरप का सैंपल मौदहा के यूनीवर्सल मेडिकल से लिया गया था। संचालक नाहिद ने बताया कि दवा लक्ष्मी मेडिकल स्टोर राठ से ली गई। जहां से जानकारी मिली कि उन्होंने लखनऊ स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल से दवा मंगाई। उक्त के साथ निर्माता कंपनी फार्मा केमिकल लेबोरेट्रीज विलेज देवनघाट पोस्ट सप्रुन जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को भी नोटिस भेजा। इसके अलावा ओजोन फार्मास्युटिकल प्रा.लि. ग्राम मोटा मेरठ रोड गाजियाबाद, फाइन मेडिकल एजेंसी चित्रा टाकीज शाहजहांपुर व मेसर्स औषधि भवन न्यू करिश्मा सेक्टर-1 सिंधी कालोनी मऊ को भी नोटिस भेजा है। इसके अलावा टेबलेट बीटासॉम का सैंपल अपना मेडिकल स्टोर इंगोहटा से लिया था। अधोमानक पाए जाने पर उक्त के अलावा निर्माता कंपनी एस्कॉन हेल्थकेयर 11बी इंडस्ट्रीयल एरिया मैक्सी रोड उज्जैन (मध्यप्रदेश) व सब मेडिकल स्टोर बांदा को नोटिस भेजा गया है। डॉट साबुन का सैंपल प्रेरणा मेडिकल एजेंसी राठ से लिया था। जिस पर उक्त के साथ सरेश ड्रग हाउस उरई, मेडिसिन एजेंसी ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ, रुद्रा एंटर प्राइजेज जम्मू, वर्धमान ड्रग्स प्रा. लि. मेरठ व निर्माता कंपनी ओमेगा रेमडीज प्रा. लि. एमआईटीसी मेरठ रोड करनाल (हरियाणा) को नोटिस भेजा है। इसके अलावा अन्य दवाओं के संबंध में श्रंखला पता कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed