फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Non-receipt of funds from the Bank of farmer Hartfel

बैंक से रुपये न मिलने पर किसान का हार्टफेल

Wed, 30 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Non-receipt of funds from the Bank of farmer Hartfel
सुमेरपुर में बांदा रोड़ में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala

खाद-बीज के लिए भतीजे के खाते से पैसा निकालने बैंक पहुंचे किसान को कैश खत्म होने की सूचना मिलते ही दिल का दौरा पड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बांदा-सुमेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी किसान घसीटा कुशवाहा (55) 24 नवंबर से अपने भतीजे राजेश कुशवाहा के साथ गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने के लिए चक्कर काट रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह राजेश के साथ फिर बैंक पहुंचा। जैसे ही यह सूचना मिली की बैंक में आज भी पैसा नहीं है, उसे अटैक पड़ गया। राजेश के मुताबिक अस्पताल ले जाए जाने से पहले ही उसके चाचा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे बैंक के सामने बांदा-सुमेरपुर मार्ग जाम कर दिया। इससे बांदा, झांसी, उरई, हमीरपुर जाने वाली परिवहन निगम की बसों के अलावा दर्जनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम हटाने का अनुरोध किया। किसानों के न मानने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर सीओ सदर गुरुदयाल कटियार, तहसीलदार सालिगराम मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बीवी सिंह ने बताया कि कैश की समस्या जिले की सभी शाखाओं में है। जिस किसान की मौत हुई है, उसके खाते में सिर्फ 673 रुपये जमा थे। बैंक के सामने उसकी मौत होने पर कुछ लोगों ने जान बूझकर बैंक को बदनाम करने की साजिश रची है। मामले की जांच कराएंगे। बैंक कर्मियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed