{"_id":"636017cc89a5474d690229b0","slug":"non-payment-of-vehicle-loan-installment-hamirpur-news-sml4264568151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: वाहन लोन की किस्त का भुगतान न कर पाने से परेशान चालक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: वाहन लोन की किस्त का भुगतान न कर पाने से परेशान चालक ने की आत्महत्या
Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी घनाल कलां, हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक अपनी पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच का रही है। घनाल कलां निवासी संजय कुमार वाहन चालक था। उसके पास अपना वाहन था, लेकिन वाहन लोन की किस्तें का समय पर भुगतान न कर पाने पर फाइनांस कंपनी ने संबंधित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
रविवार रात को भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। लेकिन सोमवार सुबह संजय कुमार कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि घनाल कलां में एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन