फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nodal officer took stock of village group drinking water scheme

Hamirpur News: नोडल अधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल योजना का लिया जायजा

Sun, 01 Oct 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer took stock of village group drinking water scheme
हमीरपुर। प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग व जिले के नोडल अधिकारी डॉ. शंमुगा सुंदरम एमके रविवार को मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कार्यस्थल पर ही जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना, हरौलीपुर ग्राम समूह पेयजल योजना सतही और हरौलीपुर नलकूप आधारित ग्राम समूह पेयजल योजना के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने प्रत्येक कार्य के प्रगति का अवलोकन किया। कहा कि यह पेयजल योजना बुंदेलखंड के दृष्टिगत बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर लोगों को हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाए। इसमे किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी कंपोनेंट के कार्यों की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान डीएम राहुल पांडेय, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed