फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No trace found of the teenage girl swept away at the causeway even after 24 hours

Hamirpur News: 24 घंटे बाद भी रपटे में बही किशोरी का नहीं लगा सुराग

Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
No trace found of the teenage girl swept away at the causeway even after 24 hours
लोगो == फालोअप का =
विज्ञापन


दो नाव से एसडीआरएफ व पीएसी कर रही तलाश
रपटे में दो फीट से अधिक भरा पानी बना बाधक


संवाद न्यूज एजेंसी

सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच रविवार शाम रपटा पार करते समय तेज बहाव में बही 15 वर्षीय प्रांसी यादव का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। हादसे के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं। सोमवार को हमीरपुर पीएसी और कानपुर की एसडीआरएफ की टीम ने दो नाव से सर्च अभियान चलाया।
पुरैनी निवासी साधुराम यादव की पुत्री प्रांसी रविवार शाम खेत में बने डेरा से पैदल घर लौट रही थी। उपरहंका रपटा पार करते समय नाले में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में बह गई। रपटे पर मौजूद राघवेंद्र और दीना ने उसे बहते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस और तहसीलदार रविंद्र पाल मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। करीब एक किलोमीटर दूर स्थित चेकडैम तक सर्च किया गया। इस दौरान प्रांसी का दुपट्टा और सब्जी का थैला मिला, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को हमीरपुर की पीएसी और कानपुर की एसडीआरएफ की टीम ने दो नाव से नाले में तलाश कर रही हैं। पानी के बहाव की दिशा में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नाले में अभी दो फीट से अधिक पानी है, जिससे तलाश में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने बताया कि प्रांसी की तलाश के लिए पुलिस, फायर सर्विस, पीएसी, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगाई गई हैं। दो नावों की मदद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीमों को पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश लगातार कराई जा रही है। चेकडैम तक सर्च किया जा चुका है। किशोरी के मिलने तक तलाश अभियान जारी रहेगा। प्रांसी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। उसके पिता साधुराम यादव किसान हैं। बेटी के लापता होने से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed