{"_id":"2236e3f4c0cf107e64c6a04d7c7e6c00","slug":"no-body-will-enter-in-counting-place-without-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पास मतगणना स्थल में कोई नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पास मतगणना स्थल में कोई नहीं जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
डीडीसी और बीडीसी प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा रविवार से खुलने लगेगा। शनिवार को परेड ग्राउंड में मतगणना ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारियों को एसपी मुनीराज जी ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
जिले के सातों विकासखंडों में डीडीसी और बीडीसी के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना का कार्य रविवार सुबह से शुरू होगा। मतगणना ड्यूटी में लगाए गए थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षकों और सीओ को एसपी ने निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने को कहा।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई भी व्यक्ति नहीं घुसेगा। कर्मचारी निर्धारित स्थान पर ही ड्यूटी करेंगे। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन