{"_id":"6ab6bf71b5cdc99d930512af","slug":"no-access-road-to-the-cremation-ground-last-rites-had-to-be-performed-in-a-field-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145572-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: श्मशान घाट जाने का रास्ता नहीं, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: श्मशान घाट जाने का रास्ता नहीं, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो25एचएएमपी 45- बारिश में तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करते परिजन। संवाद
बारिश में तिरपाल तानकर किया अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने रास्ता बनवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरीला (हमीरपुर)। विकासखंड सरीला के छिब्बौली गांव में श्मशान घाट तक जाने का रास्ता न होने से बारिश के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को गांव निवासी अखिलेश शिवहरे (44) पुत्र पंचम का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के बजाय खेत में करना पड़ा। परिजनों ने खेत में तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
बताया कि अखिलेश शिवहरे ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान झांसी में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाना था। गांव में श्मशान घाट पर पक्का शवदाह स्थल बना है, लेकिन वहां तक जाने वाले रास्ते में बारिश का पानी भर गया। दिनभर तेज बारिश होने के कारण रास्ते से श्मशान घाट तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में परिजनों को खेत में ही तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
ग्रामीण धर्मेंद्र, संदीप, अंकित और ब्रजेश ने बताया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर श्मशान घाट बना है। बारिश के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने से वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक रास्ता बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम विकास कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। मौके की जांच कराकर रास्ता बनवाने की कार्रवाई की जाएगी।