फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   nikay chunav ki last suchi tayaar

निकाय चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशन सूची जारी

Fri, 18 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav ki last suchi tayaar
हमीरपुर। निकाय चुनाव की दुंदभी बज गई है। निर्वाचन कार्यालय ने शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन सूची जारी कर दी है। जिसमें वर्ष 2017 के सापेक्ष 20 हजार 459 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें सबसे अधिक सुमेरपुर नगर पंचायत में 6957 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2017 में सातों निकायों में कुल एक लाख 77 हजार 977 मतदाता थे। जो इस बार बढ़कर एक लाख 98 हजार 436 हो गई है। जिसमें सदर नगर पालिका में 2844, नगर पालिका राठ 4498, नगर पालिका मौदहा 3155, नगर पंचायत कुरारा 1508, सुमेरपुर 6957, गोहांड 582 व सरीला में 915 मतदाता बढ़ाए गए हैं। बताया कि जिनमें हमीरपुर में महिला मतदाता 19305 व पुरुष 20901 हैं।
विज्ञापन

कुरारा में महिला मतदाता 5440 व पुरुष 6419, सुमेेरपुर में महिला 16763 व पुरुष 19893, नगर पालिका राठ में महिला मतदाता 26070 व पुरुष 29424, मौदहा में महिला 19013 व पुरुष 21510, सरीला में महिला 3532 व पुरुष 4102 व गोहांड नगर पंचायत में महिला मतदाता 2789 व पुरुष 3275 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुल 124 वार्ड में 86 मतदान केंद्र व 252 मतदान स्थल बनाए गए हैं। कहा कि सभी निकायों में 5721 नाम परिवर्धन किए गए हैं। वहीं 842 का विलोपन व 12144 का संशोधन किया गया है। कहा कि निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed