{"_id":"649c785ab840db1cc3057886","slug":"neighbor-youth-raped-a-six-year-old-girl-hamirpur-news-c-12-1-309276-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Crime: छह वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मां को धमकी देकर हुआ फरार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Crime: छह वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मां को धमकी देकर हुआ फरार, जांच शुरू
Wed, 28 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:43 PM IST
सार
मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा बालिका के पिता की तहरीर पर विकास कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैै।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र में भाई के साथ पड़ोस में खेलने गई छह वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची बालिका की मां को धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया 24 जून की दोपहर उनकी छह वर्षीय पुत्री अपने पांच वर्षीय भाई के साथ पड़ोस में खेलने गईं थीं। आरोप है कि पड़ोसी विकास कुमार ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बताया पुत्र अकेले घर पहुंचा तो मां को चिंता हुई। जब बालिका की मां खोजती हुई पहुंची तो आरोपी युवक को अपनी पुत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। बताया उनकी पुत्री बेहोश अवस्था में थी। मां के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन
मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा बालिका के पिता की तहरीर पर विकास कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैै।