{"_id":"69bee0d604d1c65062027d84","slug":"navratri-brings-festivities-markets-adorned-with-worship-materials-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137682-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में रौनक: पूजन सामग्री से सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में रौनक: पूजन सामग्री से सज गए बाजार
Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 26- चौरा देवी मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना करती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। शक्ति की उपासना के इस महापर्व के पहले तीसरे दिन जिले के बाजारों में रौनक और उल्लास रहा। चैत्र नवरात्र के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। दुकानदारों ने नवरात्र को देखते हुए अपनी दुकानों को सजा दिया और पूजन सामग्री का स्टॉक भी लगा लिया है। श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी के साथ फल, फूल और अन्य सामग्री की खरीदारी करते दिखे।
नवरात्र के लिए बाजारों में माता की चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान और कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हो रही है। शनिवार को सुभाष बाजार समेत किंग रोड और चौरा देवी शक्ति पीठ में पूजन सामग्री की सजी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। इन दुकानों पर मां के शृंगार के अतिरिक्त उपवास के लिए भी सामग्री की बिक्री तेज रही। पूजन भंडार के संचालक विजय कुमार ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगवाई गई हैं।
-- -- -- -- -- --
पूजन व व्रत सामग्री के दाम प्रति किलो
- चुनरी 25 रुपये से 500 रुपये।
- मूर्ति 100 रुपये से 1000 रुपये।
- वस्त्र 30 रुपये से 1500 रुपये।
- सिंघाड़ा आटा 150 रुपये।
- कूटू आटा 155 रुपये।
- मखाना 1400 रुपये।
- मूंगफली दाना 160 रुपये।
- किशमिश 500 रुपये।
- छुहारा 400 रुपये।
- लौंग 1800 रुपये।
- इलायची 5000 रुपये।
- कपूर 1800 रुपये।
- हवन सामग्री 120 से 200 रुपये।
- काजू 1000 रुपये।
- बादाम 1000 रुपये।