फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nancy's grand success in UPSC Civil Services

Hamirpur News: यूपीएससी सिविल सर्विस में नैंसी की शानदार सफलता

Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nancy's grand success in UPSC Civil Services
फोटो 08 एचएएमपी 25 नैंसी। स्वयं - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम बंडा (मवई) निवासी सहायक अभियंता चेतराम अहिरवार की पुत्री नैंसी सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 34 प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन








नैंसी सिंह ने एचबीटीआई कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। इससे पहले वर्ष 2024 में भी उनका चयन भारतीय रेल प्रबंधन सेवा में हुआ था। अब सिविल सर्विस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने नई उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीएमएस लखनऊ से पूरी की है। वर्तमान में उनका परिवार सरोजिनी नगर, लखनऊ में निवास करता है। उनके पिता चेतराम अहिरवार इस समय जनपद बांदा में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता जय श्री गृहिणी हैं। उनके दादा सिद्धा गांव बंडा में रहते हैं। नैंसी सिंह की इस सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
















बेटी है तो क्या हुआ, सब कर सकती है







नैंसी ने कहा कि अब यह धारणा बदल चुकी है कि यह बेटी है यह कुछ नहीं कर पाएगी। समान अवसर व परिवार का सहयोग मिलने पर बेटियां आसमान पर सफलता की इबारत लिख सकती हैं। बेटी है तो क्या हुआ, सब कर सकती है। सिविल सेवा के माध्यम से समाज की सेवा का सपना था। अपने सपने को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया। उन्होंने बताया कि करीब आठ घंटे की व्यवस्थित पढ़ाई से सफलता पाई है। उनके परिजनों के सहयोग और हौसला बढ़ाने से यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियां सबसे पहले अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य का निर्धारण करें। फिर लक्ष्य पाने के लिए अपना सुख चैन छोड़कर लग जाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed