{"_id":"63dffb4f338f0d3d9668990c","slug":"na-hamirpur-news-c-12-1-68032-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक दशक से बंद महोबा महोत्सव का फिर होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक दशक से बंद महोबा महोत्सव का फिर होगा आगाज
Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एक दशक से बंद महोबा महोत्सव का एक बार फिर शानदार आगाज होगा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की पहल पर जिले के स्थापना दिवस पर पांच दिन तक रंगारंग कार्यक्रम चलेंगे। जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शाम के समय आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बुंदेली लोककला की प्रस्तुतियों के साथ बाहरी कलाकार भी जलवा बिखेरेंगे।
11 फरवरी 1995 को हमीरपुर से अलग कर महोबा को जिले का दर्जा मिला था। स्थापना दिवस पर शुरुआती दौर में महोबा महोत्सव का आयोजन कराया गया लेकिन बाद में इस बाद ब्रेक लग गया। एक दशक बाद एक बार फिर महोबा महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। डीएम की इस पहल से बुंदेलों में खुशी है। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर 11 से 15 फरवरी तक महोबा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दिन के समय गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे जबकि रात को स्थानीय और बाहरी कलाकार हिस्सा लेंगे। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महोबा महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिले के अलावा बाहरी कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।