फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   MP raging at snail's pace of work

कार्यों की कछुआ गति पर भड़के सांसद

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
MP raging at snail's pace of work
जिला विकास समन्वय समिति की बैठक लेते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने अधिकारियों से केंद्र से संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने की नसीहत दी। विकास कार्यों की गति पर सांसद ने असंतोष जताया।
बैठक में सांसद ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आईडब्लूएमपी, जैविक खेती, कौशल विकास मिशन, एएचएम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, निराश्रित महिलाओं की पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के साथ लाभार्थियों के चयन में गाइड लाइन का पालन किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दें। बुंदेलखंड में विद्युत दरें ज्यादा होने पर अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव से ली। बताया गया कि दरें शासनस्तर से निर्धारित हैं। सांसद ने इस बात पर नाराजगी जताई कि 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। शिकायतें आतीं हैं कि 15 दिन गुजरने के बाद भी ट्रांसफार्मरों नहीं बदला जाता। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की प्रगति पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 16 अक्तूबर तक जिले में संचालित कार्य पूरे हो जाने चाहिए। जिस गति से काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि योजना पर काम पूरा हो सकेगा। अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिखने चाहिए। इसके लिए इमानदारी और पारदर्शिता जरूरी है। इस मौके पर जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव, सीडीओ एबी सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed