{"_id":"62488f3c10de684a9703fdba","slug":"minister-hamirpur-news-knp6889722141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गई सड़कों की मरम्मत जल्दः रामकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गई सड़कों की मरम्मत जल्दः रामकेश
विज्ञापन
शहर में यमुना पुल में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद को तिलक करती उनकी मौसी नीतू निषाद व मौजूद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/सुमेरपुर। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि नमामि गंगे के तहत हुए कामों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल पर पहुंचकर राज्यमंत्री का फूल माला डालकर स्वागत किया। राज्यमंत्री की मौसी नीतू निषाद, उनके पति रामजीवन कर्णधार, पुत्री नव्वा ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचकर अन्य कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस मौके पर अशोक गुरू, भानू निषाद, मुकेश निषाद, बाबू निषाद, शकुंतला निषाद, राजबहादुर निषाद मौजूद रहे। सुमेरपुर में भी राज्यमंत्री का स्वागत हुआ। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, दिनेश सिंह, दलजीत सिंह गौर, अवध किशोर पांडेय मौजूद रहे। पूर्व खंड कार्यवाह ओमेश सिंह के घर पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पिछले कार्यकाल की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्हें और गति देने का काम करेंगी। नमामि गंगे योजना के तहत गांव में डाली जा रही पाइप लाइन के बाद खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, रामदेव सिंह, मुनीर खान, रोहित शिवहरे, राजेश सहारा, राम मिलन निषाद, सबीना खातून, सुधा सिंह, सुनीता शिवहरे, रेखा वर्मा मौजूद रहीं।