{"_id":"62d991565828165a2d4ac3c9","slug":"mineral-team-caught-296-cubic-meter-dump-mooring-hamirpur-news-knp7087816123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की शिकायत पर अवैध डंप मौरंग पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की शिकायत पर अवैध डंप मौरंग पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली के टिकरौली गांव में अधिकारियों ने चार स्थानों पर डंप 296 घनमीटर मौरंग सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया है। एक महिला समेत तीन के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मौरंग की कीमत दो लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को टिकरौली ग्राम प्रधान संध्या पाल ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से मौरंग डंप करने पर कार्रवाई की मांग की थी। इसी के चलते खनिज सर्वेक्षक वेद प्रकाश शुक्ला व खनिज इंस्पेक्टर रामबरन ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। खनिज सर्वेक्षक ने बताया कि टिकरौली में चार स्थानों पर 296 घनमीटर मौरंग डंप की गई थी। जांच में पाया कि मौरंग गांव की महिला कोटेदार ज्योति गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह व प्रवीण सिंह की है। बताया कि शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं डंप मौरंग को कुछेछा पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया है।
चार ट्रकों का चालान
- खनिज सर्वेक्षक ने बताया कि बुधवार रात कानपुर सागर हाईवे पर ओवर लोड गिट्टी व मौरंग भरे चार ट्रक पकड़े हैं। इनमें एक ट्रक महोबा से गिट्टी व तीन ट्रक बांदा से मौरंग लोड कर आ रहे थे। सभी का चालान कर दिया गया है। (संवाद)