फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Millions of rumblings from a bullion trader

बंदी के दिन खुली सराफा दुकान से हुई टप्पेबाजी

Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Millions of rumblings from a bullion trader
हमीरपुर। सराफा व्यापारी के बाइक सवारों ने चार लाख के जेवरों की टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम सुभाष बाजार में प्रिंस ज्वैलर्स की दुकान है। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बाद भी गुलाब चंद सोनी दुकान खोले थे। सराफा व्यापारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो युवक बाइक से आए और उन्होंने सोने का लाकेट दिखाने को कहा। जिस पर वह लाकेट दिखाने लगा। इसके बाद युवकों ने अन्य दूसरे गहने मांगे। दूसरे गहने लेने को वह दुकान के अंदर की ओर मुड़ा तभी युवक काउंटर में रखे सोने के लाकेट का पैकेट, कील का पैकेट व मांग टीका का पैकेट उठाकर तेजी के साथ भाग निकले। दुकानदार ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
कोतवाल भरत कुमार बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed