Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Migrants begin their return journey... trains are full, buses are the only option left.

Hamirpur News: लौटने लगे परदेशी... ट्रेनें फुल, बसें ही सहारा

Wed, 11 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Migrants begin their return journey... trains are full, buses are the only option left.
फोटो 11 एचएएमपी 05- शहर स्थिति रोडवेज बस अड्डा में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
हमीरपुर। दीपावली और भाई दूज का पर्व समाप्त हो गया है। इसके साथ ही छुट्टियां भी खत्म हो गई हैं। अब परदेसी काम पर लौटने लगे हैं जिसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोग मजबूरी में बसों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीपावली मनाने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि क्षेत्रों से लोग घर आए थे। लोगों ने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा की और अब काम पर लौटने लगे हैं। इसका असर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। वहीं बस अड्डों में भी यात्री उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्री किसी तरह ट्रेन में मशक्कत करते हुए सफर कर रहे हैं। सुमेरपुर और रागौल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कानुपर के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री राम कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं मिल पा रहा है। काम पर जाना जरूरी है। वे लोग जनरल कोच में यात्रा करेंगे। वहीं शहर के बस अड्डा में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्री माया, शिवकुमार आदि ने बताया कि महोबा जाना है लेकिन बीते आधा घंटा से अधिक समय हो गया, एक भी बस नहीं मिली है। यात्री देशराज ने बताया कि मुस्करा से आए हैं और दिल्ली जाना है। करीब 40 मिनट से बस का इंतजार कर रहे हैं। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि कानपुर रूट सहित लंबी दूरी के लिए बसों की दिक्कत है। कई बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। महोबा के लिए पर्याप्त बसें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed