फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Migrant labor hanged himself in financial crisis

आर्थिक तंगी में प्रवासी श्रमिक ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Migrant labor hanged himself in financial crisis
राठ। आर्थिक तंगी व कर्ज से जूझ रहे श्रमिक ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। वह एक पखवारे पहले ही ईंट-भट्ठे से मजदूरी कर गांव लौटा था।
विज्ञापन

अलकछवां गांव निवासी जयसिंह अहिरवार ने बताया उनका छोटा भाई किशनलाल (55) एटा के ईंट-भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करते थे। 15 दिन पहले लौट कर आए थे। मंगलवार शाम शौच की बात कहकर बाहर गए थे। रात भर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर उनका शव फांसी पर लटका देखा। बताया उनके नाम पर दो एकड़ कृषि भूमि है। पैदावार न होने पर वह मजदूरी करते थे। डेढ़ लाख रुपये बैंक व एक लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। परिवार में पत्नी रामश्री, दो पुत्र देवीदीन, भूरा व पुत्री रोशनी हैं। बडे़ पुत्र देवीदीन का विवाह तय था। मगर लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो सकी। जरिया थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने कहा श्रमिक की पत्नी बीमार रहती थी, जबकि वह शराब का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed