{"_id":"5724ee2a4f1c1b4721a91549","slug":"mercury-crosses-44-the-suffering-masses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 44 पार, जनमानस हुआ बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 44 पार, जनमानस हुआ बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप का बचाव करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप व गर्म थपेड़ों के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। गर्मी से आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। रात में तापमान में गिरावट से लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं।
चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज धूप के कारण अधिकांश मार्गों पर सन्नाटे का माहौल रहता है। लोग धूप में निकलने से परहेज कर रहे हैं। जरूरतमंद ही शरीर व सिर को ढक कर निकल रहे हैं। अचानक बदले मौसम से लोग डायरिया के शिकार होने लगे हैं। चिकित्सक धूप से बचने और खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बालरोग चिकित्सक आरएस यादव का कहना है कि बदलते मौसम में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। तेज धूप से बचाव के लिए छाता का प्रयोग करना चाहिए। इन दिनों बासी खाना व खुले में रखे खाद्य पदार्थ कतई न खाएं।