{"_id":"61c0d4260f2c7125ce5b462d","slug":"meeting-hamirpur-news-knp6707287163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ बाजार में जाम से निजात दिलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ बाजार में जाम से निजात दिलाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने कहा कि प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। साथ ही राठ मुख्य बाजार में जाम से निजात दिलाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में सीसीटीवी लगवाने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि व्यापारियों के त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों को कैंप लगाकर संशोधित कराए जाएं। शिविर का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी, राठ मुख्य बाजार में अतिक्रमण व जाम से निजात दिलाने व साप्ताहिक बंदी का ठीक ढंग से पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
राठ नगर पालिका द्वारा गृहकर में अत्यधिक वृद्धि करने की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, जीएसटी में पंजीयन बढ़ाने व औद्योगिक इकाइयों में आग जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा। साथ ही जल्द नया नलकूप चयन कराए जाने की बात कही। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा लूटपाट की घटनाओं में शत-प्रतिशत रिकवरी की गई है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इससे अपराध रोकने व खुलासा करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
बैठक में अधिशासी अभियंता नलकूप, उपायुक्त वाणिज्यकर जयसेन, अधिशासी अभियंता विद्युत सुमित व्यास, जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल, धीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद बजाज, सूर्य कुमार तिवारी, सुमेरपुर के महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।