फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   meetiang,civic,hamirpur news

गुपचुप तरीके से समितियों का किया गठन

Sun, 30 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
meetiang,civic,hamirpur news
कुरारा। विकासखंड क्षेत्र के उमराहट गांव में समितियों का गठन फर्जी तरीके से किए जाने का आरोप नवनिर्वाचित पांच ग्राम पंचायत सदस्यों ने लगाया है। सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सदस्यता ग्रहण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उमराहट गांव के नवनिर्वाचित सदस्य रामरति, रामश्री, भगवती, प्रेमनारायन व जय मंगल ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया प्रधान व सचिव ने समितियों का गठन बिना जानकारी दिए अपनी मर्जी से कर लिया है। ग्राम पंचायत भवन में बैठक न कराकर गोपनीय तरीक से किसी दूसरे स्थान पर कराई गई है और अपने पक्ष के सदस्यों को बुलाकर अपने मनमर्जी के हिसाब से समितियों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक की सूचना उन्हें नहीं दी गई है। न ही सदस्यता ग्रहण कराई है। इस बारे में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि पंचायत भवन में बैठक कराने में झगड़े का अंदेशा था। जिसको देखतेे ग्राम पंचायत उमराहट में गांव हरौलीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठक कराई गई थी। सभी सदस्यों को सूचना भेजी गई थी। सदस्यों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed