Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   May explode anytime canal

कभी भी फट सकती है नहर

Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
May explode anytime canal
पत्योरा गांव में नहर से रिसाव करता पानी। - फोटो : अमर उजाला
पत्योरा पंप कैनाल से निकली नहर की पटरी में हो रहे रिसाव से पानी बर्बाद हो रहा है। जिससे नहर कभी भी फट सकती है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पंप कैनाल के अधिकारी व कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं। जिससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।पत्योरा पंप कैनाल से करीब आधा
विज्ञापन


दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। जिसमें पत्योरा, बड़ागांव, भमौंरा, जलाला, गहतौली आदि गांव शामिल हैं। लेकिन नहर की मरम्मत न कराए जाने से कई जगह खांदियां हो रही हैं। किसान मिट्टी डालकर काम चलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही पानी की रफ्तार बढ़ाई जाती है तो खांदियों
विज्ञापन


में डाली मिट्टी फिर से बह जाती है। जिससे पानी बर्बाद होकर नहर के आसपास के गड्ढ़ों में भर रहा है।  पत्योरा के किसान चेतराम व रामबाबू ने बताया कि इस मामले की शिकायत पंप कैनाल चालक सहित अवर अभियंता को कर चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहर की मरम्मत के लिए सुध
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं ले रहे है। जिससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि नहर की दो तीन दिन के अंदर मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed