{"_id":"6272ba4d583acf05995dc5bf","slug":"mausam-hamirpur-news-knp6949128189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमड़, घुमड़ आए बदरा, झमाझम बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमड़, घुमड़ आए बदरा, झमाझम बरसा पानी
विज्ञापन
मौदहा में हो रही झमाझम बारिश।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। तीन दिनों से उमड़-घुमड़ कर आ रहे बदरा बुधवार को झमाझम बरसे। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। सुबह से ही तेज धूप व पुरवा हवाएं चलने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौदहा संवाद के मुताबिक लगातार गर्मी से बुधवार को अचानक मौसम में आई तब्दीली से लोगों ने राहत महसूस की। तेज हवाओं के साथ कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश व कुछ स्थानों पर ओले गिरने से मौसम खुशनुमा हो गया। कुछ स्थानों पर बिजली के पोल व तार टूट गए। एक महीने से लगातार 42 से 46 डिग्री तक दिन का तापमान रहने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। बुधवार को तीन बजे आधा घंटे हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। माचा गांव में हल्के-फुल्के ओले गिरे तो कम्हरिया गांव सहित आसपास के कई गांव में बिजली के तार, पोल व पेड़ जमींदोज हो गए।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार बुधवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। किसान इस बारिश को गर्मी में होने वाली खेतों की जुताई के लिए मुफीद मान रहा है। बारिश से जायद फसलों को फायदा पहुंचा है। बारिश से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। गहरौली संवाद के अनुसार बुधवार को 10 मिनट हुई वर्षा के चलते मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।