फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   mausam

चली हवाएं सनन-सनन तो गिरा पारा

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mausam
हमीरपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार पारा कम होने पर लोगों ने राहत महसूस की है। रविवार से लगातार बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। तापमान 48 डिग्री से घटकर 40 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में रिकार्ड तापमान से भीषण गर्मी व लू चलने से लोग परेशान रहे। मई माह में पिछले रविवार से मौसम में अचानक आई गिरावट व आसमान में बादल छाये रहने व तेज हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 किमी प्रति घंटा की गति पछुआ हवाएं चलतीं रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक एसपी सोनकर ने बताया कि किसान गर्मी से बचाव के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच खेतों पर कोई काम न करें। जायद फसलों व सब्जियों में आवश्यकतानुसार सात-आठ दिन पर सिंचाई कर नमी बनाएं रखें। सब्जियों की समय से निराई-गुड़ाई करें। रबी फसलों की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों की गहरी जुताई करें। खाली खेतों से मृदा नमूना लेकर मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed